सार
बागपत के रठौड़ा गांव में हेड कांस्टेबल की मां सहित तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। होली पर्व पर गांव की परिक्रमा के दौरान हुए विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला हेड कांस्टेबल की मां और पिता पर हमला कर भागे मनीष उर्फ मोनू का शव मिला है
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली के रठौड़ा गांव में होली पर हुए विवादों में एक के बाद एक तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पहले गांव निवासी युवक अमित उपाध्याय (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो घंटे बाद यूपी पुलिस की हेड कांस्टेबल प्रिया की माता बिमलेश और पिता पर हमला किया गया।
बागपत के रठौड़ा गांव में हेड कांस्टेबल की मां सहित तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। होली पर्व पर गांव की परिक्रमा के दौरान हुए विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला हेड कांस्टेबल की मां और पिता पर हमला कर भागे मनीष उर्फ मोनू का शव मिला है।
