उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मथुरा वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा से मिला पार्षदों का प्रतिनिधि मंडल नगर निगम मथुरा-वृन्दावन, मथुरा क्षेत्रान्तर्गत 150 एम०एल०डी० गंगाजल आपूर्ति किये जाने की मांग की गई

वार्ड 47 के पार्षद प्रति. तिलकवीर चौधरी, वार्ड 68 के पार्षद कुलदीप पाठक,वार्ड 31 के पार्षद मुन्ना मलिक ने कहा नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में केवल 25 एम०एल०डी० गंगाजल की आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु का आवागमन हो चुका है। जिसको दृष्टिगत रखते हुये वार्ड सं0-31,37.44.47 एवं 68 के अतिरिक्त जिन क्षेत्रों में गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो रही है, उन सभी क्षेत्रवासियों को पेयजल की काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
विधायक श्रीकांत शर्मा जी से कहा नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत के लिये 150 एम०एल०डी० गंगाजल की आपूर्ति कराये जाने हेतु मा० मुख्यमंत्री जी महोदय से अपने स्तर से नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के लिये पेयजल की स्थायी समस्या को निराकरण कराये जाने का कष्ट करें।