सार
टीसीएस मैनेजर की मौत के बाद एक के बाद एक कर कई राज खुलते जा रहे हैं। एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें खुद टीसीएस मैनेजर की पत्नी ने अपने अतीत में हुई गलतियों के बारे में खुलकर बताया है। ये वीडियो मानव शर्मा की मौत से पहले का बताया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी के कथित उत्पीड़न से परेशान टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने लाइव वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया। 6 मिनट 47 सेकंड के वीडियो में उसने अपनी पत्नी पर कई आरोप लगाए और सरकार से पुरुषों के लिए भी सख्त कानून बनाने की अपील की। इस आत्महत्या के बाद अब उनकी पत्नी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मानव शर्मा की पत्नी ने अपने अतीत के बारे में वो काला सच बताया है, जिसकी वजह से शायद मानव तनाव में आ गए।
डिफेंस कॉलोनी के टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव की खुदकुशी की वजह पत्नी से रार को ही माना जा रहा है। मामले की जांच कर रही थाना सदर पुलिस को मानव की बहन ने कई साक्ष्य मुहैया कराए हैं। इसमें एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें निकिता अपने विवाह पूर्व संबंधों को लेकर पति से खेद जता रही हैं। माना जा रहा है कि पत्नी के इस कुबूलनामे के बाद ही मानव ने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया। इस वीडियो में वे अभिषेक के साथ विवाह से पूर्व संबंध होने की बात कर रही हैं। वहीं अपने मामा पर भी गंभीर आरोप लगा रही हैं।
रिटायर एयरफोर्स कर्मी नरेंद्र शर्मा के बेटे मानव शर्मा की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन निवासी निकिता शर्मा से हुई थी। वह पत्नी के साथ मुंबई में रहते थे। मानव ने मनोविज्ञान की पढ़ाई की थी। टीसीएस कंपनी में वह रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। 24 फरवरी की सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला था।
वीडियो को बनाया डिजिटल साक्ष्य
इस संबंध में पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने बताया कि मानव शर्मा ने मृत्यु पूर्व जो वीडियो बनाया था उसे उनका बयान मानकर केस डायरी में लिखा जाएगा। वीडियो के आधार पर ही पुलिस उनकी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। पत्नी के साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। नए कानून में वीडियो को डिजिटल साक्ष्य माना गया है।
इस संबंध में पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने बताया कि मानव शर्मा ने मृत्यु पूर्व जो वीडियो बनाया था उसे उनका बयान मानकर केस डायरी में लिखा जाएगा। वीडियो के आधार पर ही पुलिस उनकी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। पत्नी के साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। नए कानून में वीडियो को डिजिटल साक्ष्य माना गया है।