UP: तीन शहरों में पडे़गी भीषण गर्मी, धूप से बचने के लिए रेड लाइट पर लगेगी ग्रीन नेट, हीटवेव एक्शन प्लान लाॅन्

सार

अप्रैल और मई में पड़ने वाली भीषण गर्मी को लेकर हीटवेव एक्शन प्लान लाॅन्च किया गया है। इसके तहत रेड लाइट पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। जिससे दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर चलते हुए राहत मिल सके। 

heatwave action plan launched in up Green net will be installed at red lights to avoid scorching sun
                                    रेड लाइट पर लगेगी ग्रीन नेट

विस्तार

मार्च में ही पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अप्रैल और मई के बाद जून में यह 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। लू के थपेड़ों और सूरज की तपिश से हर कोई बेहाल रहता है। हीट वेव के कारण मृत्यु दर में बढ़ोतरी हो जाती है। इसको कम करने के लिए सरकार ने तीन जिलों आगरा, लखनऊ और झांसी में हीटवेव एक्शन प्लान लाॅन्च किया है।

कार्यकारिणी हाॅल में हुई वर्कशॉप
बृहस्पतिवार को प्लान को लागू करने के लिए नगर निगम कार्यकारिणी हाॅल में वर्कशॉप हुई। इसमें बताया गया कि चाैराहों पर ग्रीन नेट लगाकर लोगों को धूप से बचाया जाएगा। जगह-जगह पानी के प्याऊ और घड़े रखवाए जाएंगे। पशुओं के लिए भी इंतजाम होंगे। निगम कर्मियों को ओआरएस के घोल का वितरण किया जाएगा।

गर्मी से बचने का है प्लान
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रोजेक्ट डायरेक्टर कनीज फातिमा ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। इससे बचने के लिए यह प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान को सभी विभागों के सहयोग से लागू किया जाएगा। वर्ष 2024-25 में जनपद का हीट वेव प्लान आपदा विशेषज्ञ शिवम कुमार मिश्रा ने तैयार किया है।

बैठक में ये रहे मौजूद
इसमें प्रदेश में जनपद आगरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष योगेंद्र ढिमरी ने आपदा विशेषज्ञ शिवम कुमार को सम्मानित किया। कार्यक्रम में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर के डॉक्टर महावीर गुलेच्छा, प्रोजेक्ट एक्सपर्ट प्रियंका द्विवेदी, मुख्य अभियंता निर्माण बीएल गुप्ता, मुख्य अभियंता विद्युत अजय राम आदि माैजूद रहे। अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी ने अध्यक्षता की।